Tuesday, 23 October 2012

पिया मोरा परदेसी


बेदर्द सर्दी , दर्द का जाने , पिया मोरा परदेसी है|
मुझ  बिरहन की पीर न जाने , पिया मोरा परदेसी है|
नई बियाहे , घर लेके आये ,दो चार दिनों में दियो बताये,
जा रहा परदेश , तू खुश  रहियो ससुराल में ,
मैं पूछो, जरा दियो बताय, कैसे खुश रहू इस हाल में,
न देखू तुझको जिस जिस पल, मोरा जिया जले है,
मुझ बिरहन का घर तो बस बिरह से चले  है ,

ऊपर से सर्द हवा को झोका, जब छुवे है,
सच कहू मोरा रोम रोम, तेरे छुवन को चाहे रे  ,
श्रृंगार करूँ किस कारण, कौन
मोरा मन भाये  रे ,
ना दर्पण देखू, न देखू कौन क्या समझाए रे,
तोरा बिन एक पल मोरा चैन न आये रे,
अब तो आजा, बरस भयी, नैन राह टके जाये  है,
बेदर्द सर्दी , दर्द का जाने , पिया मोरा परदेसी है|

(c) vishal shresth    

note-kindly use post("poem|") by my name

No comments:

Post a Comment