Saturday, 19 January 2013

अन्ना जी का कार्यालय



 

अन्ना जी का कार्यालय

मुझे समझ में उस समय भी नहीं आया था की श्रीमती किरण बेदी ने क्यों उस जगह का चुनाव किया, घर की बात तो बहुत दूर उस जगह  उस तरह के हाय क्लास सोसाइटी में श्री अन्ना हजारे जी का कार्यालय होना ही नहीं चाहिए, मेरे हिसाब से हमारा कार्यालय (अन्नाजी का ) एक मिडिल क्लास सोसाइटी में होना चाहिए था, एक ऐसी जगह जहा बस और मेट्रो से पहुच सके, मिडिल क्लास में भी लोअर मिडिल क्लास, मेरे नज़र में कई ऐसे जगह है जहा श्री अन्ना  हजारे अपना कार्यालय बना सकते है, ऐसी जगह जहा 3 रूम सेट का किराया 10000 से 15000 ही हो और 3 या 4 कार खरी करने की सुविधा(आसपास) मिल जाये, नौकरीपेशा और माध्यम वर्गीय लोगो के बस्ती में रहने से वे सीधे आम आदमी तक पहुच सकने में भी समर्थयवान  होते ।( यहाँ मैं ये साफ कर दू मैं किरण जी या किसी और की कोई बुराई या उनके निर्णय का विरोध नहीं कर रहा, केवल मन में जो बात उठी वो बाते आपसे बाट रहा हु, )
गोविन्दपुरी,तुगलकाबाद,कालकाजी,महारानी बाग , महरौली,साकेत के कई इलाके,ईस्ट ऑफ़ कैलाश आदि कई जगह है दक्षिन देल्ली में, जहा मेट्रो और बस दोनों से आराम से पहुच सकते है,
अगर ईस्ट देली की बात करे तो पटपरगंज , सकरपुर, लक्ष्मीनगर,विवेक विहार आदि
नार्थ देल्ली- और सेंट्रल देल्ली से अच्छा साउथ और ईस्ट देल्ली रहेगी,ये वो इलाके है जहा आप आराम से पहुच सकते है और आपके (अन्ना ) के चाहने वाले बरी संख्या में है,खास कर महरौली और साकेत के इलाके जे एन यु के करीब भी है जिससे छात्रों की सख्या भी बढ़ जाती।
अभी भी देर नहीं हुए, हमें हक है की हम अपने कार्यालय को कही भी स्थानानतरित करे,अन्ना आन्दोलन कही से भी चल सकती है क्युकी अन्ना जी का असली और स्थायी कार्यालय तो आम-हिन्दुस्तानियों का दिल/ह्रदय/मन है। दिल में रहने का कोई किराया नहीं लगता, और वह से कोई अन्नाजी को निकल नहीं सकता। पक्का ठिकाना है अन्नाजी के कार्यालय का वहा, क्यों सच कहा न मैंने ?
अन्नाजी का स्वास्थ आजकल ठीक नहीं रहता,      Image  कुछ भितरघात के कारन थोरा उनके हृदय में चोट पहुची है और ये स्वाभाविक है, आखिर अन्नाजी भी आम इन्सान ही है, चलो कोई बात नहीं अब श्रीमती बेदी जी और अन्य सहयोगियों के कारन वो जनता से संवाद कर रहे है, और हमें इंतजार है अन्नाजी के हुंकार का, उस हुंकार का जिसे सुनकर कुर्सी के पिपाशु नेतागण हिल जाये, हम तैयार है और हम अन्नाजी के इशारे पे खुद भी बदलने को तैयार है और सत्ता नहीं व्यवस्था को भी बदलने के लिए तैयार है क्यों दोस्तों है न तैयार?
जय हिन्द जय हिन्द की सेना
अन्ना जी के स्वस्थ मंगल कामनाओ के साथ आपका ,विशाल श्रेष्ठ